पटना : बिहार से ही विपक्ष का भी राष्ट्रपति उम्मीदवार चुना गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेत्री मीरा कुमार के नाम पर मुहर आज की बैठक के बाद लग गया. एनडीए के दलित उम्मीदवार के मुकाबले विपक्ष ने भी दलित चेहरे को चुना है. इससे पहले विपक्ष के कुल 17 दलों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में बैठक की.
Total Downloads: 85
मीरा कुमारी दलित समुदाय से हैं और वे पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री जगजीवन राम की सुपुत्री हैं. मीरा कुमारी 1973 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुई. वे कई देशों में नियुक्त रहीं और बेहतर प्रशासक साबित हुई. वह लोकसभा की पहली महिला स्पीकर के रूप में 3 जून 2009 को निर्विरोध चुनी गयी थी.

राजनीति में उनका प्रवेश अस्सी के दशक में हुआ था. १९८५ में वे पहली बार बिजनौर से संसद में चुन कर आई। १९९०में वे कांग्रेस पार्टी की कार्यकारिणी समिति की सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव भी चुनी गई. १९९६ में वे दूसरी बार सांसद बनीं और तीसरी पारी उन्होंने १९९८ में शुरु की, २००४ में बिहार के सासाराम से लोक सभा सीट जीती. २००४ में यूनाईटेड प्रोग्रेसिव अलायन्स सरकार में उन्हें सामाजिक न्याय मंत्रालय में मंत्री बनाया गया। इस बार वे पाँचवीं बार संसद के लिए चुनी गई हैं. मीरा कुमार भारत की पहली महिला लोकसभा स्पीकर हैं. जीएमएसी बालयोगी के बाद वे दूसरी दलित नेता है जो इस पद तक पहुंचे

