मौज मस्ती के लिए लोगों को डरा धमका कर ऐंठता था पैसा

नवगछिया : युवा जदयू के जिलाध्यक्ष रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी त्रिपुरारी कुमार भारती को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर जान मारने की धमकी देने वाला रविवार को रंगरा थाना द्वारा खगरिया जिला जिला के महेशखूंट थाना क्षेत्र काजीचक वार्ड नंबर 2 निवासी लड्डू रजक के पुत्र आशीष कुमार और नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी दुर्गा स्थान स्थित धर्मन्दो रजक के पुत्र सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. रंगरा थाना प्रभारी ए के आजाद ने बताया कि दोनों युवक युवा जदयू के जिलाध्यक्ष से पैसे ऐठने के लिए जान से मारने की धमकी दे रहा था. गिरफ्तार युवक ने कहा कि वह लोग मौज मस्ती के लिए इस तरह से लोगों को डरा धमका कर पैसे ऐठने का काम करते हैं.

क्या था मामला

युवा जदयू के जिलाध्यक्ष रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के निवासी त्रिपुरारी कुमार भारती को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस संबंध में त्रिपुरारि कुमार भारती ने रंगरा ओपी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि वह मंगलवार को पटना से लौट रहे थे खगरिया के राजेंद्र चौक के पास दोपहर बाद करीब 2:00 बजे उसके मोबाइल नंबर 9939404306 पर एक अज्ञात नंबर द्वारा कॉल आया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने गाली गलौज करते हुए कहा की तुम्हारी हत्या करने के लिए कल तीन बार तुम्हारे घर पर गया था लेकिन तुम घर पर नहीं मिले आज तुम जहां भी हो वहीं पर तुम्हें गोली मार दूंगा. त्रिपुरारी ने कहा कि था कि इस तरह के कॉल आने के बाद से वह भयभीत हो गया है. उसे जान का खतरा है. साथ ही उन्होंने कहा था कि उसे किसी से निजी दुश्मनी नहीं है फिर भी इस तरह का कॉल आना आश्चर्यजनक है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *