नवगछिया : अनुमंडल के नारायणपुर में कल रात चलती बस में आग लगी गई मौके पर ही बस में सवार सभी 55 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस घटना ने पटना से शेखपुरा जा रही बस की एनएच-31 पर नालंदा के हरनौत की घटना की याद दिला दी. शुक्र है कि हरनौत की घटना की तरह ही इस बस का पुनरावृति होने से बाल-बाल बाख गया.
Total Downloads: 192
इस वातानुकूलित बस में 55 यात्री सवार थे इसमें शॉट सर्किट से आग लग गई. शॉट सर्किट से उठे धुंए के कारण पुरे बस में धुआ भर गया जिसके कारण यात्रियों का दम घुटने लगा. उस समय अधिकतर यात्री सो रहे थे. दम फूलने के कारण सभी यात्रियों द्वारा हो हल्ला शुरू हो गया.

मौके पर गश्ती पर निकली भवानीपुर पुलिस उस जगह पर पहुंच गई और बस को ओवरटेक कर बस रुकवाया पुलिस ने सभी यात्रियों को एक-एक कर बस से बाहर निकाला और बेहोश यात्रियों पर पानी छिड़क कर होश में लाया.
पुलिस ने पानी डालकर आग को बुझाया. जगदंबे ट्रेवल्स की ही दूसरी बस (सिलीगुड़ी टू बेगूसराय) के माध्यम से सभी यात्रियों को बेगूसराय तक सुरक्षित पहुंचाया गया.

