नवगछिया : केंद्र सरकार की रेल यात्री सुविधा समिति के सदस्य व भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के राष्टीय उपाध्यक्ष इरफान अहमद नवगछिया व खरीक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे. दिल्ली के बिहपुर विधानसभा के युवा नेता आलोक कुमार सिंह उर्फ बंटू ने इरफान अहमद से मिल कर नवगछिया और खरीक स्टेशनों की समस्या से अवगत कराया और उन्हें नवगछिया आने के लिए आमंत्रित किया. इस अवसर पर श्री बंटू ने श्री अहमद को समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा. आलोक बंटू के अनुसार श्री इरफान ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे नवगछिया और खरीक स्टेशन पर पहुंच कर यात्री सुविधा की खुद जांच करेंगे.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 160
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
