ढोलबज्जा: कदवा दियारा पंचायत के आदर्श उच्च विद्यालय कदवा में, शनिवार के दिन करीब 4:00 बजे पब्लिक को निर्भय कर, उनकी समस्या को सुन, उससे निजात दिलाने के लिए कदवा ओ पी थाना अध्यक्ष केके भारती की अध्यक्षता में नवगछिया डीएसपी मुकुल कुमार रंजन ने बैठक किया. बैठक में उपस्थित लोगों ने एक रुपए के सिक्के बंद होने की अफवाह, फोरलेन सड़क के भूखंड मालिकों को जल्द नहीं मिल पा रहे मुआवजा, व बिजली जैसी समस्याओं को रखा.

Whatsapp group Join

वहीं सुनील राय ने कहा- कदवा दियारा में पुलिस प्रशासन के निष्क्रियता के कारण शराब व जुआ खुलेआम चल रहा है, जिस पर थाना अध्यक्ष श्री भारती ने कहा इसके लिए ग्रामीणों को भी सहयोग करना होगा. कोई लोग विरोध कर सामने आने से डरते हैं। हम अपने गश्ती को बढ़ा कर, उन पर कड़ी कार्रवाई करेंगे. वही मुखिया अजय कुमार ने बताया- पुनर्वास नहीं होने की वजह से ही फोरलेन में फंसे लोग अपना जमीन खाली नहीं कर पा रहे हैं. उन्हें मुआवजा के साथ जल्द पुनर्वास करने की मांग करते हुए, भूखंड मालिकों से घर हटा लेने की अपील किया. वहीं मुखिया अशोक सिंह ने प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र प्रताप नगर में, स्थाई चिकित्सकों की व्यवस्था करने की मांग किया. मंच का संचालन कर रहे सरपंच सिराज साह ने डीएसपी से बोले- किसी भी प्रकार के छोटे-मोटे केश को बिना सुपरविजन किए, मुकदमे की करवाई नहीं करने की अपील किया. खैरपुर कदवा पंचायत के सरपंच वीरेंद्र कुमार मंडल ने ग्राम कचहरी में 2 ग्राम रक्षा दल (वॉलंटियर) की मांग किया तो, कुछ ग्रामीणों ने हाई स्कूल में चारदीवारी देने की.

माले नेता रामदेव सिंह व फुलेश्वर राय ने स्कूल के एमडीएम व शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठाए और गुलाब सिंह व रेखा देवी ने जमीन विवाद संबंधी लिखित आवेदन भी वहीं डीएसपी साहब को दिए. उक्त सभी बातों की समस्या को लेकर, नवगछिया डीएसपी मुकुल कुमार रंजन ने कहा- जितने भी समस्या है उससे संबंधित सभी अधिकारी को लिखित आवेदन देकर उस समस्या को हल किया जाएगा. साथ हीं उन्होंने बताया एक रुपया के सिक्के की चलन पर सरकार की ओर से कोई रोक नहीं लगाया गया है। इस पर झूठी अफवाह फैलाने व नहीं लेने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर शिवनंदन यादव, दयानंद सिंह, पैक्स प्रबंधक मृत्युंजय राय, व डॉक्टर जितेंद्र कुमार के साथ अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित थे.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *