पटना : भाजपा विधायक के अपनी बेटी की शादी मंदिर में कराने की खबर सामने आई हैं. आम तौर पर राजनेताओ के यहाँ की शादियां काफी आलिशान होती हैं. लेकिन भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने अपनी पुत्री की शादी मंदिर में संपन्न करवाकर समाज में एक मिसाल कायम की हैं.

बिहार के इस विधायक ने अपनी बेटी की शादी इतनी सादगी से किया कि यह समाज के लिए मिसाल बन गई है. बता दें के चोकर बाबा अमनौर के भाजपा विधायक हैं. इस शादी समारोह में न तो फिजूलखर्ची हुई और न ही धन और बाहुबल का प्रदर्शन हुआ. मंदिर परिसर में ही विधायक की बेटी ने भगवान को साक्षी मान कर अपने जीवन साथी के साथ सात फेरे लिये.

बाराती से लेकर साराती तक का सादगी के साथ स्वागत किया गया. बता दें की इस समारोह में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी पहुंचे और शादी समारोह आयोजित करने को लेकर विधायक चोकर बाबा की खुल कर प्रशंसा की. विधायक चोकर बाबा ने बताया की मै भोले बाबा का भक्त हूँ और मेरे पास लोग शादी में मदद मांगने आते हैं. मैं उनकी मदद करने के साथ मंदिर से ही शादी करने की अपील करता हूं, लेकिन लोग कहते हैं कि मंदिर से शादी की तो समाज क्या सोचेगा. मैंने इस मिथक को तोड़ने की ठानी और इसके लिये अपनी बेटी की ही शादी मंदिर से की ताकि लोगों को ये न लगे कि विधायक लोगों को बस नसीहत ही देते हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil