नवगछिया: नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन के नेतृत्व में नवगछिया पुलिस जिला के सभी थाना प्रभारी के साथ डीएसपी कार्यालय में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान नवगछिया एसडीपीओ द्वारा सभी थाना प्रभारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए.
Total Downloads: 414
इस दौरान उन्होंने कहा कि अनुसंधान में किसी प्रकार की कोताही बरतने वाले प्रभारी नपेंगे. इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि रात्रि गश्ती तेज किया जाए, वाहन चेकिंग भी हर एक दिन की जाए. इसके अलावा नवगछिया पुलिस जिला में शराब को लेकर हमेशा सचेत रहें शराब से जुड़ी किसी घटना पर तुरंत कार्रवाई की जाए. वही फरार चल रहे

अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए. बैठक में नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु, नवगछिया सर्किल इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह, परबत्ता थाना प्रभारी ओम प्रकाश दुबे, रंगरा थाना प्रभारी ए के आजाद, कदवा थाना प्रभारी के के भारती, इस्माइलपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार, खरीक थाना प्रभारी सुदिन राम समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद थे.

