नवगछिया : नवगछिया पुलिस ने नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एक अंतरराज्जीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफास कर दिया है. पुलिस ने रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के मंदरौनी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुर्सेला से नवगछिया ऑटो से आ रहे गांजा के एक खेप को जब्त कर लिया है. मौके से ही पांच गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिनमें भागलपुर जिला के रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के तीनटंगा दियारा निवासी शभुलाल साह के पुत्र सन्नी कुमार, रंगरा के ही ज्ञानीदास टोला निवासी कैलाश मंडल के पुत्र मंटू मंडल, कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के झूमर पूर्वी टोला निवासी स्वर्गीय पूरन मंडल के पुत्र राज कुमार मंडल, बैजनाथ मंडल के पुत्र पंकज मंडल, सहदेव मंडल के पुत्र विनोद मंडल है.

Whatsapp group Join

गिरफ्तार लोगों के पास से तीन बैग के बंद आठ पैकेट करीब 26 किलो गांजा, 4450 रुपये की नकदी, अलग अलग कंपनी के चार मोबाइल, एक ऑटो बीआर 11 टी- 4290, एक बिना नंबर की हीरो होंडा मोटर साइकिल भी बरामद किया है. मोटरसाइकिल सवार आगे आगे चल रहा था तो ऑटो पीछे पीछे मोटर साइकिल को फॉलो करते हुए जा रहा था. नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि रविवार को उन लोगों को एक गुप्त सूचना मिली की गांजा का एक बड़ा खेप नवगछिया आ रहा है. तुरंत पुलिस स्तर से एक टीम का गठन कर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी. इस टीम में रंगरा के थानाध्यक्ष अजय कुमार आजाद, कदवा के थानाध्यक्ष कृष्णकांत भारती, नवगछिया के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सुधांशु, अवर निरीक्षक मंजर अहमद खान आदि अन्य पुलिसकर्मी भी थे.

रेल मार्ग से पंजाब जाने वाला था गांजा

नवगछिया आदर्श थाना में आयोजित एक प्रेसवार्ता में नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि गांजा तस्करों से पूछताछ के क्रम में पता चला है कि उन लोगों को कुर्सेला में गांजा मिला. उन लोगों की जिम्मेदारी गांजा को पहले दिल्ली फिर हरियाणा इसके बाद पंजाब में डिलीवरी देना था. वे लोग नवगछिया स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर सर्वप्रथम हरियाणा जाने वाले थे. मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि गिरफ्तार लोगों से सघन पूछताछ की जा रही है. बरामद हुआ गांजा दो प्रकार का है. एक पैकेट की पैकिंग काफी अच्छी है जी जो बंगाल के दैनिक अखबारों 6 पैक किया गया है तो दूसरा पैक कुछ लूज़ है.

पुलिस पता लगा रही है कि आखिर यह गांजा कहां से आया था और कहां जा रहा था. पूरे गिरोह का आका कौन है. गिरफ्तार हुए तस्करों का नवगछिया से क्या कनेक्शन है. और नवगछिया में कौन-कौन से लोग इस तरह के जरायम व्यवसाय में शामिल है. नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि जप्त किए गए चारों मोबाइल का सीडीआर निकाला जा रहा है जिस से कई तरह के भेद खुलने की संभावना है. हो सकता है कि नवगछिया के कुछ सफेदपोश भी पुलिस के राडार पर हो. देर रात तक गिरफ्तार गांजा तस्करों से नवगछिया पुलिस के वरीय पदाधिकारी सघन पूछताछ कर रहे थे. तस्करों द्वारा बताए गए संभावित ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी भी की है.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *