नारायणपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय नागरपारा के छात्रा ने पटना में आयोजित 10 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर 7वीं कैडेट दो दिवसीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक, नौ रजत पदक और एक कांस्य पदक सहित कुल ग्यारह पदक जीते.
Total Downloads: 266
पदक जीतने वाले खिलाड़ी में कुमारी निक्की, चित्रा कुमारी, पुष्पा कुमारी, मौसम कुमारी, शाक्षी कुमारी और रश्मि रंजन हैं.

इस सफलता के लिए भागलपुर तलवारबाजी संघ के महासचिव राजेश कुमार साहए कोच संतोष कुमार, प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार, बायो शिक्षक डा उमाशंकर प्रसाद, आशुतोष दुबे सहित अन्य शिक्षक शिक्षिका सहित विद्यालय के छात्र छात्रों ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी है और चित्रा कुमारी, निक्की और पुष्पा जो कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई हैं को शुभकामनाये दी.

