पटना : बिहार में जारी सियासी घमासान और राजनीतिक दांव-पेंच के बीच लालू यादव का परिवार अब भगवान शिव की अाराधना में लगा है। सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर लालू-राबड़ी के घर भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक के लिए बाहर से पंडित बुलाए गए थे, तेजप्रताप यादव ने पूजा की।

दूसरी सोमवारी पर अहले सुबह 4 बजे से लालू-राबड़ी आवास पर रूद्राभिषेक की पूजा शुरू हुई जो सुबह 7 बजे खत्म हुई। बाहर से बुलाए गए कई पुजारी लालू-राबड़ी के सरकारी आवास पर पहुंचे और भगवान शिव के रुद्राभिषेक की पूजा कराई।

लालू यादव जब भी परेशानियों में होते हैं वो भगवान की शरण में चले जाते हैं। ऐसे में उनके परिवार और सरकार पर आए इस सियासी संकट से उबरने के लिए इस पूजा का आयोजन किया गया है। लालू के बड़े बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव को भी पूजा पाठ से खास लगाव है।

वो अपने समर्थकों के साथ कभी विंध्याचल तो कभी वृंदावन की गलियों में होते हैं। हाल के दिनों में तेज प्रताप ने भी दुश्मनों के सफाये के लिये अपने सरकारी आवास पर खास पूजा और यज्ञ का आयोजन किया था। अपने परिवार के उपर जारी संकट के बाद अब सावन में वो पूरे परिवार के साथ भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *