नवगछिया : शिव आराधना के लिए विशेष शुभ सावन माह में खरीदारी का शुभ संयोग भी आ रहा है। 23 जुलाई को रवि पुष्य योग रहेगा। इस दिन हरियाली अमावस्या के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी विद्यमान रहेगा। सावन माह में रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग के आने से इसका महत्व और बढ़ गया है।

इस दिन बाजारों में जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है।

सभी प्रकार की खरीदारी और शुभ कार्यों के लिए रवि पुष्य नक्षत्र को विशेष शुभ माना गया है। पं. अजीत पंड्या ने बताया कि पुष्य नक्षत्र सुबह 10:41 बजे आएगा, जो पूरे दिन भर रहेगा। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी मौजूद रहेगा। सावन माह काफी पवित्र माना गया है, जो भगवान भोलेनाथ को प्रिय है। इस माह में शिव आराधना विशेष फलदायी होती है, सावन माह और हरियाली अमावस्या के दिन यह योग आने से सोने पर सुहागा जैसा होगा। इस दिन की गई खरीदारी अत्यंत शुभ फलदायी होगी। इस दिन सभी प्रकार की खरीदारी करना शुभता प्रदान करेगा।

स्थायित्व देती है खरीदारी

ज्योतिष के जानकर दयानंद बाबा ने बताया कि रवि पुष्य नक्षत्र मंे की गई खरीदारी स्थायित्व प्रदान करती है। यह अत्यंत शुभ है कि सावन के पवित्र माह में यह संयोग आ रहा है, इसलिए इसका महत्व और बढ़ गया है। इस दिन खासकर स्वर्ण-चांदी सहित कीमती धातुओं के आभूषण, रत्न, भूमि, भवन, वाहन सहित स्थायी सम्पत्ति की खरीदारी की जाना चाहिए। इसी प्रकार व्यापारिक अनुबंध, नवीन कार्य की शुरुआत के लिए भी यह संयोग विशेष शुभ माना गया हैं।

क्या होता है पुष्य नक्षत्र

पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना जाता है। खासकर जब पुष्य नक्षत्र गुरुवार अथवा रविवार के दिन आता है, तो इस दिन गुरु पुष्य और रवि पुष्य योग बनता है। यह संयोग खरीदारी के लिए काफी शुभ माना गया है। इसमें सभी प्रकार की खरीदारी के साथ-साथ नवीन कार्य का शुभारंभ भी विशेष शुभता प्रदान करता है। इसलिए इस संयोग का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *