फिल्म अभिनेत्री बिदिशा बेजबरुआ ने गुरुग्राम में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। उन्होंने फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में कटरीना कैफ और रणबीर कपूर के साथ भी काम किया था।

फिल्म अभिनेत्री बिदिशा बेजबरुआ ने सुसाइड किया है। बताया जा रहा है कि, गुरुग्राम में अपने घर पर फांसी लगाई। आपको बता दें कि, उन्होंने फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में कटरीना कैफ और रणबीर कपूर के साथ भी काम किया था। बिदिशा बेजबरुआ लोकप्रिय आसामी अभिनेत्री और गायिका थी। आत्महत्या का कारण उनके विवाह को माना जा रहा है, जोकि 14 महीने पहले हुआ था।

खबर है कि वो बुरे दौर से गुजर रही थीं। खबर के मुताबिक बिदिशा बेजबरुआ के माता-पिता द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार इसका कारण उनके पति का दूसरा अफेयर है। जिसके कारण उनकी बेटी ने यह कदम उठाया होगा। बिदिशा बेजबरुआ की शादी गुजरात के रहने वाले निशीथ जैन से 2016 में हुई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। वही सोशल मिडिया पर बिदिशा बेजबरुआ के दोस्तों ने दु:ख जाहिर करते हुए शोक व्यक्त किया है।

बिदिशा बेजबरुआ ने दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई भी की थी। फिल्म अभिनेत्री बिदिशा की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *