बिहार प्रारंभिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)2017 के शुरू होने से एक घंटे पहले ही रविवार को फर्जी प्रश्न और उत्तरों को सोशल मीडिया और वाट्सएप पर वायरल करने की अफवाह से लोग परेशान रहे, हालांकि परीक्षा के बाद जब प्रश्नों का मिलान किया गया तो उनमें समानता नहीं थी।
Total Downloads: 79
वहीं परीक्षा में कुछ प्रश्न एेसे थे जिसे देखकर परीक्षार्थियों की हंसी नहीं रूक रही थी। पेपर एक के पर्यावरण अध्ययन विषय में पूछा गया कि रोटी बनाने की प्रक्रिया में गेहूं पिसवाने का काम किसको करना चाहिए।इसके लिए चार विकल्प दिए गए हैं। पहला, केवल महिलाओं को, दूसरा, केवल पुरुषों को तीसरा, दोनों को तथा चौथा, घर के नौकर को।

ओएमआर शीट पर ENGLISH के बदले ENGLIHS
वहीं, इंग्लिश के पेपर में इंग्लिश की स्पेलिंग ही गलत छपी हुई थी। परीक्षा में अंग्रेजी की ओएमआर शीट पर इंग्लिश की स्पेलिंग ENGLISH के बदले ENGLIHS लिखी थी। पहली पाली में अभ्यर्थियों ने वीक्षक से इसकी शिकायत की। लेकिन, उनके वश में कुछ नहीं था।
उर्दू के परीक्षार्थी भी रहे कंफ्यूज
उर्दू विषय में पूछा गया कि मंधवाद कौन था, जबकि सही सवाल होगा सिंधवाद कौन था। परीक्षार्थियों ने बताया कि सिंधवाद सौदागर था, इसके विकल्प सही दिए गए थे, लेकिन ऊपर नाम गलत था। इसी तरह प्रश्न संख्या 95 में मुल्कजमा क्या है, को लेकर भी कंफ्यूजन था। प्रश्न संख्या 97 में वाक्य विन्यास गलत था।

