नवगछिया : लगातार हो रही बारिश के बाद नवगछिया में सड़कों की स्थिति काफी दैनीय हो गयी है. नवगछिया मॉडल रेलवे स्टेशन से नेशनल हाइवे जाने वाली सड़क की भी यही स्थिति है.
Total Downloads: 70
मालूम हो की सावन और भादो महीने में नवगछिया स्टेशन से सुल्तानगंज जाने के लिए क्वारियों का हुजूम रहता है, इसके बावजूद भी नवगछिया स्टेशन से हाइवे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढे में घुसकर हाइवे तक पहुचना पड़ता है.

इसके अलावा बताते चले की स्टेशन से मुख्य सड़क जो हाइवे तक पहुचती है इस मुख्य सड़क का सिर्फ वही हिस्सा खराब है हो रेलवे के अधीन है वहीँ बचा सरक जो नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 22 में पड़ता है वहां सरक का पक्कीकरण किया हुआ है. बीते 2 महीने पहले इसी सड़क से राज्य रेलमंत्री भी रेलवे परिसर में आकर भाषण देकर गये थे.

