खरीक : मध्य विद्यालय ध्रुवगंज में 321 बोतल शराब बरामदगी मामले में निलंबित प्रधानाध्यापक विभाकर कुमार यादवेश के समर्थन में ध्रुवगंज के ग्रामीण अब सड़कों पर उतर आए है. इस बाबत ध्रुवगंज के ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह एक बैठक कर निर्णय लिया निर्दोष प्रधानाध्यापक के समर्थन में ग्रामीणों को सामने आना चाहिए.
Total Downloads: 79
जब प्रधानाध्यापक बिल्कुल निर्दोष है तो प्रधानाध्यापक पर निलंबन कैसा. प्रधानाध्यापक को विद्यालय की 24 घंटे सुरक्षा की जिम्मेदारी के आधार पर निलंबन आदेश बेतुका है. विभाग को विद्यालय की 24 घंटे सुरक्षा के लिए नाइट गार्ड और पुलिस बल की व्यवस्था करनी चाहिए आपकी अपनी कमियों का आरोप दूसरों पर नहीं मढ़ा जाय. विभाग अपनी कमी को छुपाने का प्रयास कर रही है.

ग्रामीणों का कहना है कि विभाग प्रधानाध्यापक के निलंबन आदेश को वापस लें अन्यथा हम ग्रामीण प्रधानाध्यापक के समर्थन में तब तक आंदोलन जारी रखेंगे जब तक प्रधानाध्यापक निलंबन मुक्त नहीं हो जाता और शराब बरामदगी कांड से मुक्त नहीं हो जाते. बैठक के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंच कर तालाबंदी की घोषणा की. शिक्षकों ने हस्ताक्षर बनाया लेकिन पठन पाठन नहीं करने करने दिया गया. ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार से विद्यालय में तब तक पूर्ण रूपेण तालाबंदी रहेगी जब तक निर्दोष प्रधानाध्यापक विभाकर कुमार यादवेश निलंबन और शराब बरामदगी कांड से मुक्त नहीं हो जाते. अवसर पर ध्रुवगंज के स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

