नवगछिया : नवगछिया व्वहार न्यायालय में बुधवार को बिहपुर थाना क्षेत्र के आसन्दी निवासी स्वर्गीय गंगा प्रसाद की पत्नी प्रमिला देवी ने गांव के ही देवेंद्र  दास, अर्जुन दास, रिंकू देवी, रीता देवी, दशरथ दास, अरुण दास पवन दास पर आवेदन देकर नालसीवाद दर्ज करवाया है.

प्रमिला देवी ने अपने आवेदन में कहा कि 8,7, 2017 को शाम 7 बजे उसके परोस में रहने वाली महिला मुद्दई के आंगन में सभी अभियुक्त द्वारा मुदई के 10 वर्षीय  पोती रवीन कुमारी को सभी अभियुक्तों द्वारा मारा पीटा जा रहा था.

जिस में बीच बचाव करने पहुंची प्रमिला देवी जब सभी अभियुक्तों को बोली की यह बच्ची है इसे क्यों मार रहे हो, तो प्रमिला देवी को डायन कहकर सभी अभियुक्त उसे भी मारने लगे. वही बीच बचाव करने आए प्रमिला देवी के पुत्र को भी सभी अभियुक्तों द्वारा मारा पीटा गया. जिसके बाद वह थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाना चाही मगर थाना प्रभारी द्वारा शिकायत नहीं लिया गया. जिसके बाद बुधवार को प्रमिला देवी द्वारा नवगछिया व्यवहार न्यायालय में सभी अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *