नवगछिया : मारवाड़ी विवाह भवन में श्याम ज्योति आयोजन जो की नगर पंचायत के द्वारा हुआ था वो अब ऐतिहासिक बन चूका है क्योंकि पहले कभी इस तरह के आयोजन नगर पंचायत के द्वारा नहीं हुआ था जिसकी चर्चा पूरा नवगछिया में पिछले कई दिनों से चल रहा है

हजारो की संख्या में इस आयोजन मे लोगो ने भाग लिया था लगभग शहर के करीब करीब सभी लोगो ने भाग लिया था अब युवाओं के पहली पसंद बनते जा रहे श्रीमान प्रेम सागर। नवगछिया में भक्तशिरोमणि नरसी जी की कथा नानी बाई का मायरा के आयोजन के अंतिम दिन का शुभारंभ गणेश जी की आरती वंदन के द्वारा नवगछिया नगर के भक्तों ने किया ।

जिसमें सरदार शहर राजस्थान से आए हुए कथा रासलीला के वाचक तुलसी गोपाला जी गोविंद शर्मा जी एवं उनकी टीम के द्वारा संगीतमय भक्ति कथा का विस्तृत वर्णन किया गया।आज के प्रसंग में भगवान के प्रति भक्त की आस्था पूर्ण होने की नाट्य प्रस्तुति दी गयी,अगर भगवान को हृदय से सुमिरन किया जाय तो भगवान खुद प्रकट होते है।नरसी जी के द्वारा अपनी निर्धनता के कारण अपनी नतिनी की शादी में चुनरी चढ़ाने में भगवान को याद किये और भगवान खुद प्रकट होकर इस रस्म को पूरा किये।

अशोक केडिया ने बताया कि कार्यक्रम में आज श्री कृष्ण राधा,रुक्मिणी,संत नरसी का जीवांत दर्शन स्थानीय सदस्यों के द्वारा दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *