नवगछिया : नवगछिया के कोसी पार ढोलबज्जा गांव के श्यामानंद मंडल की पत्नी नूतन देवी ने गांव के ही सुरेश राय, गुड्डू कुमार, पप्पू राय, विनोद राय, दुखो राय, विकास राय के विरुद्ध भूमि विवाद के मामले में घर घुसकर मारपीट करने व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए नवगछिया महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
Total Downloads: 324
महिला का कहना है कि सभी आरोपियों ने मिलकर एका एक लाठी डंडे के साथ उनके घर पर आ गए और कहा कि तुम रास्ता दो, महिला का कहना है कि उन्होंने सबों को जवाब दिया कि वह रास्ता कहां से देगी.

इस पर सभी आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की गाली गलौज किया और अश्लील हरकत भी किया. नवगछिया महिला थाना पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. मालूम हो कि यह विवाद ग्राम कचहरी ढोलबज्जा और ढोलबज्जा थाना द्वारा कराए गए सड़क नापी बाद शुरू हुआ था. इसी मामले में ढोलबज्जा ग्राम कचहरी के न्याय सचिव ने नूतन देवी के पति और उनके रानी परिजनों के विरुद्ध ढोलबज्जा थाने में एक अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई है.

