भागलपुर : युवा राजद के मीडिया प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी लोकतंत्र के हत्यारा नीतीश कुमार के खिलाफ 9 अगस्त 2017 को बापू की कर्मभूमि चंपारण की धरती से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के मूर्ति के नीचे मौन धरना देंगे और माल्यार्पण व नमन करते हुए बिहार के देवमयी जनता के साथ किए गए विश्वासघात के विरुद्ध “जनादेश अपमान यात्रा” की शुरुआत करेंगे।
Total Downloads: 79
नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी 9 अगस्त 2017 को जनादेश अपमान यात्रा के प्रथम जनसभा श्रीमति जानकी देवी कन्या उच्च विद्यालय, माधोपुर प्रखंड: मंझौलिया, बेतिया प.चंपारण में होगी ।


श्री यादव ने कहा कि जनादेश अपमान यात्रा में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के साथ युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जी भी रहेंगे। 6 अगस्त 2017 को युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जी दिल्ली से भागलपुर पहुँच रहे है।
