नवगछिया : सावन महीने की पूर्णिमा के पांच दिन पहले से नवगछिया, नारायणपुर, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय सहित पूरे बिहार और उत्तरप्रदेश में झूलनोत्सव मनाया जाता है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 315
इस दौरान सभी मंदिरों और ठाकुरबाड़ियों में वहां स्थापित भगवान की प्रतिमा को झूले पर झुलाया जाता है।

इसी क्रम में नवगछिया में भी बड़ी घाट ठाकुरबाडी, गरीबदास ठाकुरबाड़ी, छोटी ठाकुरबाड़ी, स्टेशन हनुमान मंदिर, नगरह स्थित लक्ष्मी वेंकटेश ठाकुरबाड़ी, नारायणपुर स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी में झूलनोत्सव मनाया जा रहा है। जहां झूले पर झूलते भगवान को देखने आस पास के सभी गांवों के हजारों लोग उमड़ पड़ते हैं।
आज आखिरी दिन
हर साल सावन की पूर्णिमा को झूलनोत्सव का आखिरी दिन होता है। लेकिन हरि महाराज ठाकुरबाड़ी के विष्णुदत्त शर्मा के अनुसार इस साल इस दिन चंद्र ग्रहण होने के कारण मंदिरों और ठाकुरबाड़ियों में भगवान अपने दरवाजे से बाहर नहीं रहेंगे। इसलिये इस साल आज ही झूलनोत्सव का आखिरी दिन होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →