नवगछिया : उपकारा में हत्या के मामले में बंद दो महिला बंदी के स्वास्थ्य बिगड़ जाने के बाद दोनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार की सुबह पहले उपकारा पुलिस ने पुत्र की ईंट से मारकर हत्या कर देने के मामले में बंद मंदो देवी (40 वर्ष) को इलाज के लिये भेजा गया था। महिला बंदी ने कुछ वैसा पदार्थ का सेवन कर लिया था,

जिसके कारण उसका स्वास्थ्य बिगड़ गया। बंदी का अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, हत्या में मामले की बंदी अंगुरी खातून पति मो. मंसूर को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

उसे पेट में दर्द की शिकायत थी। नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद सुधार नहीं होने पर महिला बंदी को अल्ट्रासाउंड के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, नवगछिया उपकारा अधीक्षक सह डीसीएलआर एसके अलवेला ने बताया कि महिला बंदी मंदो देवी मिर्गी की रोगी है। उन्होंने ईंट से अपने बच्चे को ही मार दिया था। सोमवार को वह सरसों तेल पीने लगी। उसे दूसरे बंदी ने छीन कर शिकायत की। इतने में वह दी गई खुजली की दवा चाटने लगी। बंदी मानसिक रूप से विक्षित भी है। बंदी की स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि बंदी को सेंट्रल जेल भागलपुर भेजा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *