नवगछिया : शनिवार को नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय में बाढ़ को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. जिसमे नवगछिया अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारी, जल संसाधन विभाग, सहायक अभियंता पीएचडी, ग्रामीण कार्य विभाग कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि वर्षा मापक यंत्र, शिविर स्थल, नाव का इकरारनामा के संबंध में जानकारी ली, तथा बचे हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया.

लोक स्वास्थ्य अभियोजन के कनीय अभियंताओं के द्वारा बताया गया कि नवगछिया अनुमंडल के लिए 46 चापाकल सुरक्षित रखा गया है, जिसमें अभियंताओं को निर्देश दिया गया की प्राथमिकता के आधार पर तीन मेगा शिविर में शौचालय एवं चापाकल का पर्याप्त व्यवस्था 10 तारीख तक कर लिया जाए. नाव में ओवरलोडिंग को रोकने के लिए सभी अंचलाधिकारी अपने संबंधित थाना क्षेत्र के थाना अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर बांध पर चौकीदारों का नियुक्ति करावें. बैठक के दौरान  रंगरा अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिन तटबंधों पर कार्य नहीं हो पाया है संबंधित क्षेत्र में तटबंधों को मिट्टी बांध का निर्माण कराया जाए. इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि शिविर में रहने वाले सभी व्यक्ति का परिचय पत्र लेना अनिवार्य है. वही शिविर में पदाधिकारियों के द्वारा सभी व्यक्तियों के अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर लेना अनिवार्य है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *