एक युवक को शादीशुदा महिला के साथ प्‍यार करना काफी महंगा पड़ा। इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

यह घटना है बिहार के वैशाली जिले की है, जहां महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद प्रेमी की सिरकटी लाश सुनसान इलाके से बरामद की गई। युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।

वैशाली जिले के बिलंदपुर गांव निवासी विक्‍की कुमार रविवार की शाम अपने घर से यह कहकर निकला कि वह कुछ देर में आ रहा है। लेकिन सुबह तक वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह ग्रामीणों की नजर चौर में एक शव पर पड़ी।

जब पास जाकर उनलोगों ने देखा तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव को देखने के लिए घटनास्‍थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर महुआ थाना पुलिस ने करिहो चौर जाकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि विक्की कुमार का प्रेम प्रसंग उसी गांव की एक शादीशुदा महिला के साथ कई सालों से चल रहा था। जिसको लेकर पहले भी गांव में विवाद हुआ था। बाद में महिला के ससुराल वालों ने उसे मायके भेज दिया था। मायके आने के बाद भी महिला और विक्की का प्रेम प्रसंग खत्म नहीं हुआ। दोनों की रोज कई बार मोबाइल पर बातचीत होती थी।

रविवार की शाम महिला ने विक्की को कॉल कर अपने गांव बुलाया, लेकिन सोमवार की सुबह विक्की का गला रेतकर हत्या कर फेंका गया शव करिहो चौराहों चौर से बरामद हुआ।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी प्रेमिका समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। युवक की हत्या मामले में उसके भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद ने बताया कि विक्की की हत्या के मामले में सैदा खातून और उसके भैंसूर मोहम्मद साबिर हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *