नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना निवासी स्व उमेश यादव के 21वर्षीय पुत्र गुजो यादव की मौत नारायणपुर प्रखंड के गंगा पार दियारा अमरी बहियार में बैलगाड़ी के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीरबन्ना से मवेशी लेकर गंगा नदी पार अमरी बहियार में रह रहे थे.
Total Downloads: 78
जहां बैलगाड़ी के उपर व नीचे मंगलवार की रात में चार साथियों के साथ सोए हुए थे. अचानक देर रात में असंतुलित होकर बैलगाड़ी हुलार हो गया. जिससे नीचे सोए गुजो के सीने व सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ग्रामीण अरूण यादव, मुकेश यादव, दिलखुश यादव सहित अन्य ने बताया कि घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था. घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी.

तीन वर्ष पुर्व पिता की मृत्यु हो जाने के बाद गुजो पूरी तरह से अकेला पड़ गया था. ग्रामीण बताते हैं कि विगत वर्षों से गुजो के परिवार को एक के बाद एक विपत्ति का सामना करना पड़ रहा है. दो वर्ष पुर्व बीरबन्ना चौक के पास अनियंत्रित सफारी के धक्के से चार भैंस की मौत हो गई थी. गुजो की मां माधो देवी इस हादसे से दहाड़ मारकर रो रही है और रह रह कर अचेत हो जा रही थी. ग्रामीणों ने बताया कि हुए बताया कि गुजो दो भाई था. एक भाई विकलांग हैं जो कोई भी कार्य बिना सहारे नहीं कर पाता है. पिता के छाया छिनने के बाद गुजो ही अपने निःशक्त भाई की देखरेख करता था. छ: माह पूर्व झंडापुर मैं गुजो की शादी कराई थी. भगवान इसे भी उठा ले गया. बहन कल्पना, किरण, नवविवाहिता पत्नी, विकलांग भाई पिंटु सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था. घटना की जानकारी मिलने पर बिहपुर व भवानीपुर पुलिस बीरबन्ना पहुंची और मामले की छनबीन की. परिजनों ने मामले में केस न करने और पोस्टमार्टम न करने की बात कही. दोपहर बाद चकरामी गंगा घाट पर दाह संस्कार किया गया मुखाग्नि छोटे भाई विकलांग पिंटु ने दी.

