नारायणपुर : हरियाणा में कुंए में गिर कर मारे गए मजदूर का शव सोमवार को नारायणपुर पहुंचा. मालूम हो कि भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी शंकर यादव के उन्नीस वर्षीय पुत्र संजीत कुमार 18 जुलाई को प्राइवेट कम्पनी में मजदूरी के लिए हरियाणा के सिरसा जिला के रानियां थाना क्षेत्र के केहरवाला में प्राइवेट कम्पनी के तहत मजदूरी करने गए थे.
Total Downloads: 319
अचानक छः अगस्त रविवार को कुएं में गिरकर मौत हो जाने की खबर केहरवाला के सरपंच द्वारा मोबाइल से मृतक के परिजनों को खबर दी. सरपंच ने अपने लेटर पेड पर लिखकर घटना का जिक्र करते हुए एंबुलेंस के द्वारा मृतक का शव अन्य साथियों के माध्यम से नारायणपुर गांव भेजा है. मृतक की शव गांव पहुचते ही माँ सहोन्ता देवी, बहन ममता, काजल, आरती सहित अन्य परिजन दहाड़ मारकर बिलख बिलख कर रोने लगे. इस अवसर पर आसपास के ग्रामीण भी गमगीन थे.

पिता शंकर यादव ने अपने मृतक पुत्र के साथ किसी अनहोनी की शंका जता मंगलवार की सुबह भवानीपुर थाना पहुँच कर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश से न्याय की गुहार लगाई है. थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने पुलिस बल के साथ मृतक के घर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की. साथ ही पिता के द्वारा अज्ञात के विरूद्ध साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगा प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया. थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि पिता के दिए आवेदन पर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ प्राथमिकी के लिए कांपी हरियाणा के सिरसा जिला के रानियां थाना भेजा जाएगा. वहीं मुखिया संघ अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक चार भाई तीन बहन के साथ बृद्ध माँ बाप का सहारा था. युवक की मृत्यु होने की खबर से हर कोई मर्माहत है. मंगलवार की देर शाम गंगा घाट चकरामी में युवक के शव दाह संस्कार किया गया.

