गोपालपुर : गोपालपुर प्रखंड के गोसाईंगांव में बुधवार की दोपहर को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ व श्रीकृष्ण महोत्सव की विधिवत शुरुआत की गई. कलश यात्रा में सैकड़ों कुँवारी कन्या व महिलाएँ शामिल हुई.
Total Downloads: 78
माथे पर कलश लेकर आयोजन स्थल श्रीकृष्ण मंदिर से पूरे गाँव का भ्रमण कर पवित्र गंगा नदी में स्नान कर कलश में जल भर यञ स्थल पर पहुँचे.राधे-राधे के जयकारे से गोसाईंगाँव गुंजायमान हो उठा.

कथावाचक पं लक्षमणेश्वर जी महाराज श्रद्धालुओं को लगातार सात दिनों तक भक्ति की गंगा में गोते लगवाएँगे. युवा मुखिया धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव, रिंकू झा, प्रीतम, संतोष ठाकुर, रूपेश व गौरव सहित बड़ी संख्या में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है.

