गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंगाँव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ञान यञ व श्रीकृष्ण महोत्सव के पहले दिन कथावाचक पं लक्षमणेश्वर तिवारी ने संगीतमय कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को राजा परीक्षित के जन्म की कथा, संक्षिप्त महाभारत की कथा के साथ श्री शुकदेव मुनि द्वारा राजा परीक्षित को दिये गये उपदेश से अवगत कराया गया.
Total Downloads: 78
कथा को सुनने के लिये गोसाईंगाँव सहित आसपास के गाँव से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के कारण श्रीकृष्ण मंदिर परिसर स्थित आयोजन स्थल पर काफी भीड़ देखी गई.

आयोजन को सफल बनाने में गोसाईंगाँव गाँव के दर्जनों युवा दिन रात लगे हुए हैं. बताते चलें कि आसपास के इलाके में सिर्फ गोसाईंगाँव में पिछले कई दशकों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर में मूर्ति स्थापित कर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है.

