क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया के संयोजक श्रीधर कुमार व उनकी पत्नी जयश्री ने स्टेशन परिसर में पौधारोपण किया । ज्ञात हो कि संस्था का कोई भी सदस्य अपनी शादी की सालगिरह में जालीदार लोहे में पौधरोपण करते हैं। इसी कड़ी में संयोजक श्रीधर ने यह कार्य किया। संस्था के सभी सदस्य और आरपीएफ प्रभारी जावेद अहमद की उपस्थिति में समाज के अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। पर्यावरण संरक्षा के लिए सबों को सहभागी बनने की अपील की ।
Total Downloads: 372

इसके बाद अध्यक्ष् चन्द्रगुप्त साह और उपाध्यक्ष जय प्रकाश भगत ने संयुक्त रूप से कहा की हरियाली क्रांति के लिये संस्था कृतसंकल्प ले चुकी है। कुछ ही दिनों में तिथि निर्धारित कर स्टेशन परिसर में निःशुल्क पौधा वितरण का कैंप लगाया जायेगा। बारिश के मौसम में मिटटी में नमी रहने से पौधा को लगने में भी परेशानी नहीं होती। पिछले साल भी यह कैंप स्टेशन परिसर में लगाया गया था और इस वर्ष अधिक पौधा वितरण का लक्ष्य रखा गया है । कार्यक्रम में सीएनजीएन के राकेश चिरनियां, सुनील जोशी, राजीव गुप्ता, संतोष गुप्ता, विक्रम भुडोलिया, बरुण बाबुल संदीप चिरानियां , शम्भू चिरानियां, अरुण मवंडिया , मोहम्मद फारुख केशव पाण्डे, विष्णु साह, सुरेंदर शर्मा, शिवम् भुडोलिया उपस्थित थे ।

