नवगछिया प्रतिनिधि : नवगछिया थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पथ पर हुए लूट कांड मामले में नवगछिया पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिये गये दोनों युवकों से पुलिस स्तर से सघन पूछ ताछ की गयी है. नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन ने भी दोनों युवकों से पूछ ताछ की है. जानकारी मिली है कि दोनों युवकों ने लूट कांड से संबंधित पूरी कहानी पुलिस के समक्ष बयां की है. दोनों ने पुलिस को छोटुवा गिरोह के बारे में कई गुप्त जानकारी भी दी है. दोनों ने यह स्वीकार किया है कि दोनों ने घटना में सूत्र धार का काम किया था और दोनों को दो दो हजार रुपये लूट की रकम दी गयी थी.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 76
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
