गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी के 12सीट दियारा में मरगंग के निकट मंगलवार की देर रात को तिनटंगा करारी गाँव के बालू टोला के नागो मंडल के बीस वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार को कमर के नीचे गोली मार देने का मामला गोपालपुर पुलिस के लिये पहेली बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात को अपने बासा में सोये दिलीप मंडल को गोली लगी. गोली लगने के बाद घायल दिलीप को तिरासी के झोला छाप चिकित्सक से इलाज करवाया गया. देर रात तिरासी से एंबुलेंस से घायल दिलीप को पीएचसी गोपालपुर लाया. पीएचसी गोपालपुर में डा सुधांशु कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

समाचार लिखे जाने तक दिलीप के शरीर से गोली नहीं निकाली जा सकी है. घायल दिलीप ने तिनटंगा करारी के ही प्रवीण यादव पिता स्व भुवनेश्वर यादव सहित पाँच लोगों पर गोली चलाने का बयान गोपालपुर पुलिस को दिया. गोपालपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर प्रवीण यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. लेकिन बुधवार की दोपहर को वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पीआर पर प्रवीण यादव को रिहा कर दिया. क्योंकि प्रवीण यादव गंभीर रूप से बीमार और आँख से दिखाई भी नहीं देता है.

प्रवीण यादव की माँ मसोमात मीरा देवी ने बताया कि पाँच वर्ष पूर्व प्रवीण के पिता की हत्या गाँव के बगीचे में कर दिया गया था. अभी न्यायालय में गवाही चल रही है. प्रवीण के पिता स्व भुवनेश्वर यादव की हत्या के मामले में घायल दिलीप के परिजन आरोपी हैं. मामले की जाँच हेतु गोपालपुर थाना गोपालपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर गये.

उन्होंने बताया कि दिलीप ने अपने फर्द बयान में पाँच लोगों पर गोली बारी की घटना में शामिल होना बतलाया है. लेकिन मामला संदेहास्पद प्रतीत होता है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी जाएगी. वरीय अधिकारियों के निर्देश के आलोक में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *