पटना के बहुचर्चित हाइ प्रोफाइल सेक्स रैकेट के आरोपी निखिल और उसपर लव सेक्स और धोखे का आरोप लगाने वाली सुरभि ने शादी कर ली है। बता दें कि पटना का कार व्यवसायी निखिल प्रियदर्शी और कांग्रेस लीडर की बेटी सुरभि जयदेव ने गुरुवार को शादी कर ली है।

निखिल पर सुरभि ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था और यह हाइप्रोफाइल मामला काफी दिनों तक चर्चा में रहा, इस मामले में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद निखिल को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया था और फिर उसे सजा सुनाई गई थी, वह पटना के बेऊर जेल में बंद था। बुधवार को वह बेउर जेल से बाहर आया था।

ये है निखिल और सुरभि की प्रेम कहानी

बिहार के पूर्व मंत्री की बेटी और ऑटोमोबाइल कारोबारी निखिल प्रियदर्शी ने कोर्ट में समझौता याचिका पत्र दाखिल किया था। समझौता पत्र में दोनों ने आपस में शादी करने का फैसला लिया था। जिसमें कहा गया है कि हमारे बीच कोई विवाद नहीं है।

युवती ने दायर किए गए पत्र में कहा है कि वो 19 साल की है और बालिग है। बता दें कि सुरभि जयदेवा ने निखिल प्रियदर्शी के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने निखिल को हिरासत में ले लिया था। जेल में रहने के दौरान सुरभि ने कई बार निखिल से जेल में मुलाकात की थी।

उत्तराखंड से निखिल पिता के साथ हुआ था अरेस्ट

मामला 22 दिसम्बर 2016 से चल रहा था। सुरभि के आरोपों के बाद निखिल पिता के साथ उत्तराखंड भाग गया था। यहां पुलिस ने 14 मार्च 2017 को निखिल को पिता केबीपी सिन्हा समेत अरेस्ट कर लिया। इसके बाद से ही निखिल बेउर जेल में बंद था। जबकि उसके पिता केबीपी सिन्हा को 12 जून को जमानत मिल गई थी।

सुरभि ने कहा था- पिटाई करता है निखिल

सुरभि ने पहले निखिल प्रियदर्शी पर आरोप लगाया था कि वो उसके साथ मारपीट करता था। सुरभि और निखिल की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। फिर दोनों में दोस्ती हुई और फिर वे मिलने लगे। बता दें कि निखिल प्रियदर्शी को उसके लैविश लाइफ और बैंक के कर्ज को लेकर बिहार का विजय माल्या कहा जाता है।

निखिल प्रियदर्शी ने कई लोगों को लगाया है चूना

कहा जाता है कि निखिल ने बिजनेस के लिए बैंकों के साथ-साथ आम लोगों को भी करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। बैंक से नोटिस के बाद एक बार इस मामले में प्रियदर्शी को दानापुर पुलिस ने अरेस्ट भी किया था। कहा ये भी जाता है कि आम लोगों से पैसे लेने के बाद भी गाड़ी नहीं दिया था। स्टेट बैंक डाकबंगला चौराहा से 36 करोड़ का लोन बाकी है।

महंगी गाड़ियों का शौकीन है निखिल

प्रियदर्शी मोटर और प्रियदर्शी फोर्ड पर जबकि पोर्स, ऑडी, मर्सिडीज और फोर्ड फिगो का 2 करोड़ का लोन बाकी है। निखिल को महंगी गाड़ियों का शौकिन माना जाता है। अक्सर वो कई बड़ी हस्तियों और भोजपुरी हीरोइन्स के साथ पार्टियों में नजर आता था। निखिल प्रियदर्शी के पिता कृष्ण बिहारी प्रसाद रिटायर आईएएस हैं और जीजा राजीव रंजन सीबीआई एसपी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *