24 घंटे में सफाई, बैरिकेडिंग और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने के निर्देश, अवैध दुकानें हटाने को कहा

खरीक : श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम ने महादेवपुर गंगा घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट की साफ-सफाई, नदी के डेंजर जोन, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद खरीक की बीडीओ मोना कुमारी सोनी और सीओ प्रवीण कुमार वत्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी और एसडीओ ने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर गंगा घाट की व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने तथा नदी में सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा गंगा घाट जाने वाले मार्ग पर अवैध रूप से संचालित दुकानों को हटाने के भी निर्देश दिए गए, ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएंगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *