नवगछिया  : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी स्व जनार्दन कुमार  की 60 वर्षीय पत्नी पूनम को अपने ही छ: बेटा और पुतहू मिलकर घर से बाहर निकाल दिया. घर में बेटा और पुतहू दोनों मिलकर महिला को मारते रहाता है. और महिला को घर में ना ही खाना देता और ना ही घर में रहने देता था. जिसको लेकर वृद्ध महिला कई बार थाना और पंचायत के आवेदन भी दी है.

मगर कहीं पर महिला की बात को नहीं सूना गया है. गुरुवार को भी महिला के साथ में पुतहू ने पुरा मारपीट भी किया इस मामले को लेकर महिला पहुंची नवगछिया आर्दश थाना और पुलिस को सुनाई अपनी व्यथा. महिला पूनम देवी ने कहा कि हमें छ: बेटा है जिसमें कि राज कुमार पोद्दार, पप्पू पोद्दार, गुड्डू पोद्दार, राजेश पोद्दार, बन्टी पोद्दार और बोवा कुमार ने हमें घर में रहने तक नहीं देता है.

सभी को नवगछिया बाजार में सोना चांदी का दुकान है जिसमें कि एक बेटा हाजीपुर में रहता है. महिला ने बताया कि कई बार हमने पंचायत के मुखिया व सरपंच को भी कहा मगर वो भी इस मामले में ध्यान नहीं दे रहे है. नवगछिया थाना में महिला के द्वारा आवेदन दिया गया है वहीं इस मामले को लेकर भवानीपुर पंचायत के मुखिया से बात किया गया तो मुखिया ने कहा कि पंचायत में महिला के द्वारा किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है. हम लोगों को इस मामले की किसी तरह का जानकारी भी नहीं है अगर वो सरपंच या हमें आवेदन देगी तो मामले को सुलझा लिया जाएगा.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *