गोपालपुर : इस्माइलपुर सीओ ने शनिवार की दोपहर को पीएचसी इस्माइलपुर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पीएचसी में एक भी चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले. तीन एएनएम क्रमशः सरिता कुमारी, सपना कुमारी व अपर्णा कुमारी तथा पुरुष कक्ष सेवक सत्यनारायण पासवान बिना आवेदन के अनुपस्थित मिले. बताते चलें कि पीएचसी इस्माइलपुर में एक महिला चिकित्सक सहित तीन चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है.

जिसमें डा राजेश कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. सीओ इस्माइलपुर ने बताया कि शनिवार को महिला चिकित्सक की ड्यूटी दो बजे दिन तक थी. लेकिन वो पीएचसी में मौजूद नहीं थीं. उन्होंने बताया कि महिला चिकित्सक के नहीं रहने के कारण पीएचसी इस्माइलपुर में प्रधानमंत्री मातृत्व जाँच शिविर का आयोजन नहीं किया जा सका. इसके लिये कोई तैयारी भी पीएचसी में नहीं की गई थी.

एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा ओपीडी में आये मरीजों को दवा दिया गया. उन्हौंने कहा कि इसकी रिपोर्ट वरीय अधिकारियों से की जायेगी. सिविल सर्जन डा विजय कुमार ने बताया कि इस्माइलपुर पीएचसी का जानकारी मुझे मिली है.

सभी लापरवाह चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अनुमंडल पदाधिकारी डा आदित्य प्रकाश ने बताया कि चिकित्सक के नहीं रहने की जानकारी मिलने पर डा नीलम को ततकाल पीएचसी जाने का निर्देश दिया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर शोकॉज के साथ एक दिन के वेतन काटने की कार्रवाई की गई है.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *