बिहपुर के खानका – ए – आलिया फरिदिया मोहबबतिया मे हर साल की तरह इस साल भी सुफी संत हुजूर सैययदना शाह मोहब्बत अली खॉ फरीदी रहमतुललाह अलैह व हुजूर सै़ययदना शाह अलैहदाद खॉ फरीदी रहमतुललाह अलैह का सालाना दो दिवसीय उर्स – ए – मोहब्बत व जश्ने – दस्तार – हुफफाज दिनांक 18-19 सितम्बर को होगा!

इसको लेकर खानका में तैयारी की जारी है खानका के गद्दीनशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी एवं नायव गद्दीनशी हजरत मौलाना अली शबबर खाँ फरीदी ने बताया कि 18 सितम्बर को मगरीब की नमाज के बाद खानकाही झंडा फहराया जायेगा! इसके बाद शानदार जलसा होगा! इसमे देश के विभिन्न राज्य के ओलमाए कराम व शायरे इस्लाम तशरीफ लायेंगें! फरीदी ने बताया कि जलसे के बाद चार हाफिजे कुरान की दस्तार बंदी होगी!

फिर उसके बाद मजारे शरीफ पर चादर पोशी व गुल पोशी नियाज फातिहा होगी इसके बाद आम लोगो के बीच लंगर तकशीम किया जायेगा! 19 सितम्बर की सुबह पैगंबर मोहम्मद मुस्तफा सललाहो वसललम के पविञ मुए मुबारक की जियारत आम लोगो को करायी जायेगी!

जियारत के बाद महफिले शमा, कुल शरीफ, शानदार खानकाही कबवाली का आयोजन होगा! इस उर्स – ए -पाक में भागलपुर जिला समेत दुसरे कई जिलो व राज्य से बडी संख्या में अकीदतमंद जायरीन मुरीदीन पहुचते है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *