नवगछिया: मारवाड़ी युवा मंच,नवगछिया “जागृती” महिला शाखा द्वारा शिक्षक दिवस के मौके पर नवगछिया बाजार के सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बाल-भारती स्कूल(पोस्टऑफिस रोड), बाल-भारती विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय, कन्या-पाठशाला, पब्लिक स्कूल, किड्स-प्ले स्कूल में जाकर स्कूल के प्रधानाध्यापक को मंच की और से सम्मानित कर बधाई और शुभकामना दी गई।

शाखाध्यक्ष बबिता वर्मा ने बताया कि क्योकि देश और समाज को सवारने का काम शिक्षक का ही दायित्व होता है । नवगछिया बाल-भारती से कई होनहार छात्र आज देश विदेश में अपना परचम लहरारे है ।

बताते चले कि इस अवसर पर मंच की सदस्य सह शिक्षिका को भी मंच सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। मौके पर  सचिव कंचन खेमका, कोषाध्यक्ष सुमित्रा केडिया, रश्मि सर्राफ, निवर्तमान अध्यक्ष बीना चौधरी, सोना शर्मा उपस्थित थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *