गोपालपुर : इस्माइलपुर पश्चिमी भिट्ठा पंचायत के वार्ड संख्या दो के निवासी अनिल मंडल व पुतुल देवी के सात वर्षीय पुत्र सुरज कुमार की मौत गंगा नदी में स्पर संख्या एक के पूरब में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने के कारण हो गई.

घटना की जानकारी मिलने का बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को निकालने के प्रयास किया. लेकिन सफलता नहीं मिलने पर कुर्सेला से गोताखोर को बुलाया गया. लेकिन शव को नहीं निकाला जा सका. प्रशासनिक पदाघिकारियों द्वारा खगडिया से एसडीआरएफ की टीम को शव को ढूढने का जिम्मा दोपहर के बाद दिया गया है.

मौके पर इस्माइलपुर सीओ सुरेश कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार, पूर्व मुखिया मनोहर मंडल, उप मुखिया ललिता देवी, मनोज साह व जिला पार्षद विपिन मंडल सहित हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी देखी गई.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *