नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भीमदास टोला के सिमरिया निवासी बुद्धन मंडल के 11 वर्षिय पुरे रोशन कुमार की गंगा नदी में डूबने से हो गयी है. घटना बुधवार दिन की है जब रोशन अपने एक दोस्त के साथ घर से खाना लेकर बासा जा रहा था इसी दौरान गंगा नदी के उधवा धार में फस जाने के कारण बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. जिसके बाद साथ आ रहे उसके दोस्त ने घरवालों को इसकी सूचना दी.

सुचना मिलते ही रोशन के परिजन घटनास्थल पर पहुचे और रोशन को अधवा धार से बाहर निकाला. तब तक रोशन की मौत हो चुकी थी. जिसके बाद रंगरा थाना को इसकी सूचना दी गयी.

सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुची रंगरा थाना पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुची. जहां शव के पोस्टमार्टम के बाद सव परिजनों को सौप दिया गया. परिजनों ने बताया कि रोशन को एक और भाई है जिसका नाम अबलेश कुमार और दो बहन सोनी कुमारी और आरती कुमारी है. चारो भाई बहनों में रोशन सबसे बड़ा भाई था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *