नवगछिया : व्यवसायीक भवन गुलाबबाग पुर्णियाँ के मैदान में 16 सितंबर से 18 सितम्बर तक होने वाले जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर जिला कबड्डी टीम पूर्णिया के लिये रवाना हुई. नवगछिया स्टेशन से सुबह सात बजे सीमांचल एक्सप्रेस से खिलाड़ी पूर्णिया के लिए रवाना हुए.

बालक बालिका टीम के साथ चल रहे टीम मैनेजर विकास कुमार पांडेय एवं निखिल कुमार ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग में मो साकिब, मो इम्तियाज, गुफरान, पृथिवी कुमार, राहुल कुमार, मुमताज आलम, लाल कुमार, बाल भारती नवगछिया विद्यालय के धर्मेन्द्र कुमार, अमन कुमार, प्रिंस कुमार, रहमत आलम शामिल है. टीम में साथ मैनेजर निखिल कुमार, कोच राजेश कुमार भी साथ पूर्णिया गये है।

वही सब जूनियर बालिका वर्ग में खिलाड़ी अंशिका भारती, सुप्रिया कुमारी, अंजली कुमारी, नवगछिया बाल भारती विद्यालय की मुस्कान कुमारी, रितिका कुमारी,प्रगती माधव, कोमल कुमोरी, रानी कुमारी, कपल कुमारी, कोमल कुमारी, अंशू कुमारी, लाखों कुमारी, प्रीतम कुमारी एक रूबी कुमारी शामिल हैं. टीम के साथ मैनेजर विकास कुमार पांडेय, कोच गोपाल कुमार के साथ साथ प्रभारी प्रभाकर कुमार एवं प्रवेश कुमार भी पूर्णिया के लिए रवाना हुए.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *