ढोलबज्जा : खैरपुर कदवा पंचायत के कदवा लछमिनिया गांव में कदवा में फुचो मंडल (60) को रात करीब 11:45 बजे अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली मार दी है. गोली पेट में लगी है.
जिससे फुचो मंडल की स्थिति गंभीर हो गयी है. स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है. ग्रामीण स्तर से घायल को इलाज के लिये ले जाया जा रहा है.
ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया है कि फुचो अपने बसा पर सो रहे थे. इसी क्रम में गोली की आवाज हुई. जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि फुचो घायल लहूलुहान अवस्था मे तरप रहे हैं. घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. परिजनों द्वारा उसे जेएलएनएमसीएच मायागंज ले जाया गया.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *