ढोलबज्जा : नवगछिया के कोसी पार, खैरपुर कदवा पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीनियां कदवा निवासी किसान कुचो मंडल गोली कांड के दो आरोपियों को सोमवार के दिन कदवा ओपी पुलिस के साथ थाना प्रभारी फुलेश्वर कुंवर ने गिरफ्तार कर, जेल भेज दिया. अपराधियों ने अपने बासा पर सो रहे कुचो मंडल को करीब पौने बारह बजे एक गोलीे पेट में मारी थी. जिसे लहुलुहान हीं गंभीर अवस्था में उसे तड़पते देख, ग्रामीणों की मदद से उठाकर, आनन-फानन में जेएलएनएमसीएच मायागंज ले जाया गया था. जहां इलाज चल रहे हैं. परिजनों ने बताया कि अभी वे खतरे से बाहर हैं. वहीं श्री मंडल के अपने फर्द बयान में गांव के ही बाप-बेटे- उमेश मंडल, नीतीश कुमार व राजा मंडल को आरोपी बनाया हैं.
Total Downloads: 74
परिजनों ने बताया कि करीब बीस-पच्चीस दिन पूर्व नीतीश गांव के हीं बहियार में बकरी चराने गया था. वहीं बारिश में भींग रहे बकरी को देख कुचो मंडल ने उसे कह दिया कि तुम्हरा बकरी बारिश में भींग रहा है घर ले आओ नहीं तो मर जाएंगे. यह बात कहने के एक दिन बाद संयोगवश नीतीश की बकरी बिमार पड़ गई. जिसको लेकर, नीतीश के सपरिवार कुचो मंडल के घर आ कर, डायन बताकर, वाद-विवाद करने लगे.

साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए थे. वह दोनों बिमार बकरी गोली कांड से एक दिन पहले मर गई. जिस गुस्से में नीतीश के साथ मिलकर, दोनों भाइयों ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना को लेकर, पुरे मामले की तफ्तीश करते हुए कदवा ओपी थाना प्रभारी फुलेश्वर कुंवर ने बताया कि पीड़ित कुचो मंडल के बयान पर कदवा ओपी थाने में कांड संख्या 64/17 दिनांक- 17/09/2017 में धारा 417, 326, 307, 34 भा०द०वी० 27 आर्म्स एक्ट के तहत, प्राथिमिकी दर्ज कर ली गई है.

