नवगछिया  : नवगछिया पुलिस द्वारा गठित एसआईटी द्वारा देवघर से गिरफ्तार किये गये बिहपुर थाना के सोनवर्षा निवासी शातिर चंदन कुमर को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जहां से उसे जेल भेजा गया है. इससे पूर्व चंदन का चिकित्सकीय जांच कराया गया. चंदन के गिरफ्तारी के बाद सोनवर्षा के लोगों को राहत की सांस ली है. जानकारी के अनुसार पिछले दिनों ही चंदन ने मंचन कुमर पर जानलेवा हमला करने के बाद गांव के ही दो लोगों की हत्या कर देने की खुली धमकी दी थी. ग्रामीण स्तर से आशंका व्यक्त की जा रही थी कि अगर कुछ दिन चंदन बाहर रहता तो अवश्य ही किसी नये आपराधिक घटना को अंजाम देता. इधर नवगछिया एसपी समेत वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने चंदन से सघन पूछ ताछ की है. सूत्र बता रहे हैं कि पूछ ताछ के दौरान चंदन ने प्रमोद राय हत्याकांड के संबंध में कई राज उगले हैं. पुलिस स्तर से चंदन की निशानदेही पर राकेश राय की गिरफ्तारी के लिए रणनीति भी बनायी जा रही है. मड़वा निवासी अधिवक्ता प्रमोद राय के हत्याकांड मामले में चंदन का मुख्य रुप से सामने आने के बाद चंदन के आपराधिक कारनामे पर सब की नजर पड़ी थी. उक्त हत्याकांड में बात सामने आयी थी कि तुलसीपुर के राकेश राय ने चंदन को पांच लाख रुपये में अधिवक्ता की हत्या की सुपारी दी थी. अब प्रमोद राय हत्याकांड में राकेश राय पुलिस के टॉप टारगेट पर है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *