
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 51
नवगछिया: नवगछिया का बाबा बिशु राउत सेतु बड़ी तेजी से किलिंग स्पॉट बनता जा रहा है. उद्धाटन के करीब एक साल बीत जाने के बाद भी महज तीन पंचायतों के लोगों ही इस सेतु पर आवाजाही करते है. जिससे शाम ढलते ही सेतु पर वाहनों की आवाजाही कम हो जाती है. पुल का लोकार्पण होते ही अपराधियों से वारदातों के लिये इस सेतु का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था. जमुनियां निवासी मनीष सिंह उर्फ सोनू की हत्या करने से पहले अपराधी दो सनसनीखेज वारदातों को यहां अंजाम दे चुके है. जिसमें बेगुसराय निवासी प्रकाश कोली हत्याकांड व रंगरा के प्रइवेट ट्यूटर मिक्की कुमार हत्याकांड प्रमुख है. हालांकि पुलिस ने दोनों हत्याकांडों का उद्भेदन कर अपराधियों के जेल भेज चुकी है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
