नवगछिया :- रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरौनी चौक के समीप अहले सुबह 5 बजे शौच करने जा रही महिला को कुर्सेला की ओर से नवगछिया की ओर से नियंत्रित गति से जा रही ट्रक ने कुचल डाला जिससे की महिला की मौके पर ही मौत हो गई दुर्घटना की शिकार हुई महिला की पहचान परबत्ता थाना के परबत्ता निवासी रंजीत गुप्ता की 35 वर्षीय पत्नी बिंदू देवी के रूप में की गई है.

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रंगरा पुलिस को दी सूचना मिलते ही दुर्घटनास्थल पर रंगरा पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. मिली जानकारी अनुसार मृतका अपने पूरे परिवार के साथ सहौरा स्थित अपनी नैहयर में बीते 5 वर्ष पूर्व से रह रही थी. वर्ष 2015 में कोसी नदी में आई विकराल बाढ़ की चपेट में आने से पूरा गांव कट गया था. जिसके फलस्वरुप मृतका विस्थापित होकर अपने पूरे परिवार के साथ मदरौनी चौक के समीप एनएच 31 किनारे झोपड़ी बांधकर शरण लिए हूए थी. पोस्टमार्टम के बाद शव के दाह संस्कार के लिए परिजनों ने शव को परबत्ता थाना क्षेत्र के परवत्ता स्थित उनके घर ले गए.

घटना के बाद मृतका के घर में मचा कोहराम

दुर्घटना के बाद मृतका बिंदू देवी के घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इस घटना से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है. बताया जाता है कि मृतका अत्यंत गरीब परिवार की थी. दोनों पति-पत्नी मिलकर मजदूरी का कार्य कर अपने पूरे परिवार का भरण पोषण करते थे. मृतका को तीन पुत्री और दो पुत्र हैं. घटना के बाद उनके सभी पांच बच्चे अपनी मां के लिए फफक फफक कर रो रहे थे. लोग बच्चों को ढांढस बंधाने में लगे हुए थे. घटना पर रंगरा प्रखंड युवा जदयू अध्यक्ष पवन कुमार सिंह एवं पंचायत के मुखिया सविता देवी ने शोक व्यक्त किया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *