खरीक : विक्रमशिला सेतू के पाया नम्बर 117 पर के समीप शनिवार को सड़क दुर्घटना में खरीक प्रखण्ड के राघोपुर निवासी फंटुस कुमार ठाकुर 22 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर भागलपुर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम  के लिये मायागंज अस्पताल भेज दिया। ट्रक और मोटर साईकिल चालक वाहन लेकर  भागने में सफल रहा । परबत्ता थानाध्यक्ष एके आजाद ने घटना की पुष्टी करते हुए  बताया कि दूर्घटना में युवक की मौत हो गयी । मामला भागलपुर पुलिस का है।

मिली जानकारी के मुताबिक राघोपुर के अनिल ठाकुर का पुत्र बाईस वर्षीय पुत्र फंटुश शनिवार को  मजदूरी करने भागलपुर गया था। भागलपुर से मजदूरी कर शनिवार को पुल के रेलिंग पर साईकिल चलाकर वापस घर लौट रहा था । मोटरसाईकिल के धक्के  से युवक ब्रीज पर रेलिंग से नीचे  सड़क पर गिर गया। पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित ट्रक के कुचलने से मौके पर ही युवक की मौत हो गयी। युवक घर का कमाउ सदस्य था।युवक की मौत की सूचना मिलते ही राघोपुर में अनिल ठाकुर के घर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पिता अनिल ठाकुर भाई प्रदीप और दो बहनें पीछे छोड़ गये।पूरा परिवार शोक संतप्त है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *