अर्जेंटीना में पुलिस के साथ ऐसा वाकया हुआ कि उनके होश उड़ गए हैं। अर्जेंटीना से लगे एक जंगल में पुलिस को कुछ अजीबोगरीब चीजें होने की सूचना मिली। जब पुलिस ने यहां छानबीन शुरू की तो उन्हें जंगल में कुछ अजीब होने का अहसास हुआ। इस वक्त एक पुलिस कर्मी ने अपना कैमरा ऑन किया हुआ था कि तभी उनके सामने से एक अजीब सा साया निकला। एक पुलिस ऑफिसर के मुताबिक जैसे ही वे घने जंगल के बीच पहुंचे उन्हें एक साया निकलता हुआ दिखाई दिया जो पूरी तरह एलियन ही लग रहा था।
Total Downloads: 266
यह गश्त पर आए पुलिसकर्मी भी डर गए। पार्क के करीब रहने वाले कुछ बच्चों ने भी इस घटना से पहले इस चीज को देखने का दावा किया है। बच्चों ने बताया कि उन्होंने जंगल की ओर इस चीज को देखा और डरकर भाग खड़े हुए।


इसके बाद पुलिस ने यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पुलिस को भी भरोसा हो गया कि ये कोई इंसान नहीं था। यूएफओ के शोधकर्ता मेलकॉस रॉबिंसन ने इस घटना के बाद कहा है कि अब वक्त आ गया है कि हमें इन चीजों पर भरोसा करना होगा। मैं खुद मानता हूं की ये चीजें अक्सर धरती पर आती रहती हैं और ये उसका सबूत है।
