ढोलबज्जा: कई दिनों से फेसबुक व व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया पर एक इस तरह के खबर वायरल हो रहे हैं, जिसमें यह देखने को मिल रहे हैं जहां नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, ढोलबज्जा बाजार स्थित बीर भगतसिंह की प्रतिमा को कुछ स्थानीय लफंगों के द्वारा खुलेआम अपमानित किया जा रहा है.
Total Downloads: 70
बाजार के भगत सिंह चौक पर बने इस प्रतिमा के ऊपर ये तीनों लड़के कैसे जूता चप्पल पहने चढ़कर बैठे हुए हैं. जिन महापुरुषों के बीर बलिदानी या उनकी शहादतों की व्यथा हम लोगों को नहीं बता सकते. या उनकी प्रतिमा के आगे एक दीप या पुष्प अर्पित नहीं कर सकते उसे इस तरह अपमानित कर, वहां के स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन के लिए मुंह चिढ़ाने से कम नहीं.

इस तरह मानव को शर्मशार करने वाले इस लफंगे की जांच कर, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग भाजयुमो के सचिव बिक्रम स्वर्णकार, गीतकार एस सुशांत के साथ अन्य लोग पुलिस प्रशासन कर रहे हैं.

