
Total Downloads: 284
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया एवं आर. पी. एफ. के संयुक्त सहयोग द्वारा नवगछिया रेलवे स्टेशन में नि:शुल्क पौधा वितरण कैंप लगाया गया। उद्घाटन नवगछिया व्यवहार न्यायालय के एसीजीएम 2 संतोष कुमार जी एवं आर पी ऍफ़ के जावेद अहमद जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने आए हुए अतिथियों को आम का पेड़ देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष की पुत्री के जन्मदिन के मौके पर एक पौधा भी लगाया गया। इस कार्यक्रम में एसीजीएम2 संतोष कुमार जी ने संस्था की काफी तारीफ करते हुए कहा कि संस्था तो बहोत है लेकिन क्लीन नवगछिया ग्रीन नवगछिया द्वारा जो सफाई एवं पर्यावरण पर कार्य किया जा रहा है काफी सराहनीय हैं वैसे तो यह कार्य सरकार का है लेकिन नवगछिया में संस्था द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। जदयू जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह ने कहा कि जब संस्था की शुरुआत हुई थी उन्होंने नगर पंचायत से गाड़ी डस्टबिन की डिमांड की थी तो हमने ट्रैक्टर और डस्टबिन उपलब्ध कराया एवं वार्ड पार्षदों के साथ उसके कार्यक्रम में शामिल होकर रोड नालों की सफाई में साथ दिया और जब भी उन्होंने मेरा सहयोग मांगा मैं हमेशा उन लोगों के साथ रहता हूं और हमेशा संस्था के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ देता रहूंगा पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा देवी आर पी ऍफ़ के के. सिंह ने भी संस्था के कार्यों की काफी तारीफ की। इस कार्यक्रम को सफल रूप देने में सबसे बड़ी भूमिका पौधशाला के राकेश जी ने दो हजार पौधे महोगिनी के पौधे उपलब्ध कराये। मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि पौधा वितरण का कार्यक्रम चार दिनों का है जो 26/07/2016 से 29/7/2016 तक चलेगा इसमें महोगिनी एवं फलदार पौधे का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन एक हजार महोगिनी एवं आम के पेड़ बांटे गए इस कार्यक्रम में समाजसेवी पवन सर्राफ जी, अजय रुंगटा, राम प्रकाश रुंगटा, वयोवृद्ध समाज सेवी रामोतार सर्राफ जी ने संस्था के कार्यो की काफी सहराना की। नवगछिया आदर्श थाना के प्रभारी सुधांशु जी एवं सर्किल इंस्पेक्टर जगदानंद ठाकुर ने भी पूर्व में भी संस्था के द्वारा नगर थाना में पेड़ लगाने के कार्य को याद कर संस्था की प्रशंशा की। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष चंदगुप्त साह, सुनील जोशी, राजेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, अरुण मवंड़िया, रवि साह, केशव पांडे, विक्रम भुडोलिया, श्रीधर कुमार, शंभू चिरानिया, राकेश चिरानिया, राहुल राजगढिया, संजय मावंडिया, सूचित रचित मौजूद थे
