नवगछिया : परवत्ता थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव के 14 नंबर सड़क के पास से बरामद अज्ञात युवक के शव का शिनाख्त कर लिया गया है. परिजनों ने रविवार को सुबह परवत्ता थाना आ कर युवक की शिनाख्त की है. परवत्ता थाने के स्तर से शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मृत युवक की पहचान भागलपुर शहर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के जवारीपुर जेल रोड निवासी रवि कुमार के रूप में की गयी है.

रवि कुमार पीक अप का चालक था. जानकारी मिली है कि वह पीक अप ले कर भागलपुर की ओर जा रहा था. इसी दौड़ान अपराधियों ने उसके पीकअप के सामान को पीक अप सहित लूटने का प्रयास किया जिसका चालक रवि कुमार ने विरोध किया तो उसकी हत्या कर शव को जमुनियां गांव में 14 नंबर सड़क किनारे फेंक दिया गया. पुलिस ने जानकारी मिली है

पुलिस ने घटना में संलिप्त दो लोगों की गिरफ्तारी भी की है. रविवार को देर रात परवत्ता थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव भागलपुर और नवगछिया में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *