नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के जीरो माईल चौक से उचक्कों ने बिजली के पोल तार का काम करने वाले ठेकेदार महदतपुर निवासी मिथिलेश सिंह का पैसा व पासबुक रखा बैग लेकर फरार हो गया. पीड़ित मिथिलेश सिंह ने बताया कि बैग में 54 हजार रुपये व तीन बैंक पासबुक व मजदूरों के हिसाब की कॉपी अन्य दस्तावेज थे. पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने फोन पर नवगछिया थानाध्यक्ष को फोन पर इसकी सूचना दी. सूचना पर थानाध्यक्ष ने जीरोमाइल स्थित पुलिस कैंम्प में जानकारी देने की बात कही. मिथिलेश सिंह ने बताया कि मंगलवार की संध्या समय अपने घर से मजदूरों का हिसाब किताब करने व पैसे देने के लिए घर से निकला.
Total Downloads: 269
घर से निकलते समय मजदूर को पैसे देने के लिए 54 हजार बैग में रख लिया. उन्होंने बताया कि सभी पांच सौ के नोट थे. घर से निकलने के बाद जीरो माईल पहुंचा जहां चाय दुकान के आगे मोटरसाइकिल खड़ी कर बैग रख कर चाय पीने लगा.

इसी दौरान अपराधी मेरा पैसे वाला बैग लेकर फरार हो गया. नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु का कहना है कि देर शाम तक उन्हें सूचना नहीं दी गयी है.

